मैनपुरी में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
रिपोर्ट: मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ मैनपुरी
मैनपुरी में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना किशनी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चौकोना शमशेरगंज निवासी गिरेन सिंह (पुत्र कप्तान सिंह) अपनी बाइक से किसी कार्य से किशनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह किशनी-बिधूना रोड पर ग्राम खड़सरिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के एक साइड के तीनों पहिए मृतक के पेट के ऊपर से गुजर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का समय शाम करीब 7 बजे बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेज दिया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Oplus_16908288