पीसीटी
समाचार

मैनपुरी में औंछा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 71 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में औंछा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 71 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पडरिया चौराहे पर की गई, जहां संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है—
सुरेंद्र सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी भरौली, सिरकनेपुर, थाना कोतवाली छिबरामऊ, जनपद कन्नौज
कुमदेश पुत्र विजय सिंह निवासी डेरा बंजारा, थाना सेफई, जनपद इटावा
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस टीम रही मौजूद
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, उपनिरीक्षक जितेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल जगन सिंह और कांस्टेबल शिवराज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अधिकारियों का बयान
क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: मोहित गुप्ता, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *