पीसीटी
समाचार

मैनपुरी पुलिस का सराहनीय कार्य: 50 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब ₹8.15 लाख कीमत के मोबाइल रिकवर, लोगों में खुशी
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सर्विलांस टीम और पुलिस के संयुक्त प्रयास से कुल 50 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) अरुण कुमार के पर्यवेक्षण में सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार के सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज करा सकता है। इसी प्रणाली का उपयोग करते हुए मैनपुरी पुलिस ने प्रभावी ढंग से ट्रैकिंग कर मोबाइल फोन रिकवर किए।
मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने मैनपुरी पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।
बरामदगी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मी:
सर्विलांस प्रभारी गगन गौड़, जुगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नदीम, चंचल, आशीष सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बाइट:
अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) अरुण कुमार ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और लोगों को अधिक से अधिक राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *