पीसीटी
समाचार

मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में हादसा, ऑटोक्लेव मशीन से निकली गर्म भाप; तीन स्टाफ झुलसे
फिरोजाबाद। जनपद के फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को एक हादसा हो गया। ट्रॉमा सेंटर के स्टेरलाइजेशन रूम में ऑटोक्लेव मशीन खोलते समय अचानक तेज गर्म भाप निकलने से वहां मौजूद 2 से 3 स्टाफ कर्मी झुलस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मशीन का ढक्कन खुलते ही अंदर भरी उच्च तापमान की भाप तेजी से बाहर निकली, जिससे पास खड़े कर्मचारियों को झुलसने की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन जैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को उपचार उपलब्ध कराया।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सभी झुलसे स्टाफ का इलाज ट्रॉमा सेंटर में ही जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद स्टेरलाइजेशन रूम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की जांच की बात भी सामने आई है। प्रशासन ने मशीन के संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों की समीक्षा के संकेत दिए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *