पिंक सिटी टाइम्स

मकर संक्रांति पर मैनपुरी में भक्ति और सेवा का संगम, जगह-जगह भंडारों का आयोजन
मैनपुरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिले भर में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे जनपद में त्योहार को उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में मैनपुरी के भांवत चौराहा स्थित आवास विकास कॉलोनी के समीप भगवती हॉस्पिटल के सौजन्य से विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हॉस्पिटल संचालक रोहित मिश्रा, उनके परिजन एवं स्टाफ द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भंडारे में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल संचालक रोहित मिश्रा ने कहा —
बाइट – रोहित मिश्रा, हॉस्पिटल ओनर
“मकर संक्रांति सेवा और दान का पर्व है। हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचे। आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।”
भंडारे के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *