पिंक सिटी टाइम्स

भारत जानो सेवा समिति ने आयोजित की जनपद स्तरीय “भारत जानो प्रतियोगिता”, 250 बच्चों ने लिया भाग

फ़िरोज़ाबाद। भारत जानो सेवा समिति द्वारा जनपद स्तर पर “भारत जानो प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निबंध, कला, सामान्य ज्ञान, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं विज्ञान प्रदर्शनी जैसी विभिन्न विधाओं को शामिल किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कला एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान के युग पर आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें सुरक्षा, पर्यावरण एवं दैनिक जीवन से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री रमाकांत उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्निशमन अधिकारी श्री सत्येंद्र पांडे उपस्थित रहे। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. डी. आर. वर्मा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या डॉ. सोनम सेठ एवं नृत्य प्रशिक्षक अजय बाबू शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया।
कला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम आयांश झा, द्वितीय सिया गुप्ता एवं तृतीय दिव्या गोड रहीं। कला के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम चांदनी ठाकुर, द्वितीय रक्षित कुमार एवं तृतीय संतोषी ने स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान राज एवं हुसैन को, द्वितीय स्थान परी खान को तथा तृतीय स्थान मढ़ावार विद्यालय ग्रुप को प्राप्त हुआ।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान रिया कुशवाहा एवं अंश को तथा तृतीय स्थान अभी का भदोरिया एवं विशाखा माहौर को मिला।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम देवांश, द्वितीय अनन्या गुप्ता एवं तृतीय रूहानी रहीं।
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजस्थानी ग्रुप डांस, द्वितीय स्थान गणेश वंदना तथा तृतीय स्थान बंगाली नृत्य ग्रुप को मिला।

अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों एवं प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं और आने वाले समय के वैज्ञानिक, कलाकार एवं नेतृत्वकर्ता बनेंगे। अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने कहा कि बच्चों द्वारा सुरक्षा से जुड़े जो मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं, वे भविष्य में समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल वर्मा ने की। कार्यक्रम सचिव अदनान खान एवं कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार झा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश राठौर, शिवम निगम, बृजेश, अमन, नीरज, अभय शर्मा, शिवांगी गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, आशीष कुमार, पिंकेश वर्मा, योगेश कुमार, नरेश कुमार, गणेश शंकर सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान नेशनल स्टार ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाली बेटी अंशिका निषाद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायी एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *