पिंक सिटी टाइम्स

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया चंद्रवार गेट समिति का गठन, 31 पदाधिकारियों की टीम घोषित
फिरोजाबाद।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई द्वारा संगठन विस्तार के तहत चंद्रवार गेट क्षेत्र की नई समिति का गठन किया गया। यह कार्यक्रम शिवप्लेस मार्केट में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी ने की।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुनील पेंगोरिया मुख्य अतिथि के रूप में तथा जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार गठित हुई —
दीपक गुप्ता को अध्यक्ष,
रमाकांत गुप्ता को महामंत्री,
दिलीप प्रजापति को संयुक्त महामंत्री,
बाबू चेलानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
अर्पण गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा सुनील गुप्ता, साड़ी महेश गुप्ता और रामगोपाल वर्मा को उपाध्यक्ष,
नरेश गुप्ता, रमाकांत झा और मेजेश गोस्वामी को संगठन मंत्री,
नवीन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, महेश चंद्र यादव और गौरव गुप्ता को सचिव,
विष्णु गुप्ता एवं रामनारायण गुप्ता को संरक्षक बनाया गया।
इसके साथ ही 10 कार्यकारिणी सदस्यों को भी नामित किया गया। इस प्रकार कुल 31 पदाधिकारियों की पूर्ण समिति गठित की गई।
व्यापारियों के उत्पीड़न पर सख्त रुख
महानगर अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी बिना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के किसी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर आता है, तो व्यापारी तत्काल विरोध दर्ज कराते हुए व्यापार मंडल को सूचना दें।
वहीं जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने नवनियुक्त समिति को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन में व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
प्रदेश महामंत्री सुनील पेंगोरिया,
महानगर अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी,
जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा,
उपाध्यक्ष उदय गुप्ता,
संयुक्त महामंत्री भरत गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *