पीसीटी
समाचार

ब्रेकिंग: फिरोजाबाद — जेवड़ा पुल पर दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेवड़ा पुल पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने से हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
मृतकों की पहचान बॉबी (28) निवासी बदरपुर करखा और उमेश निवासी हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *