पिंक सिटी टाइम्स

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद फिरोजाबाद में भी आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के बैनर तले रसूलपुर स्थित शहीद चौक के पास पाठक मार्केट में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और दीपू चंद्र दास की हत्या उसी का ताजा उदाहरण है।
पंडित हृदेश शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से उठाए। उन्होंने मांग की कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर किया जाए, साथ ही बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और शांति व्यवस्था बनी रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *