पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को विकास भवन प्रांगण में देश की प्रथम मुस्लिम महिला फातिमा शेख की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें, उत्कृष्ट कार्य के लिए नूरेतबस्सुम (प्रधान सहायक), नीलोफर (पंचायत), बुशरा नाज़ (कार्यक्रम), सरोज कुमार (जिला पंचायत राज) को महासंघ द्वारा शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया और सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। तथा, महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों व महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने कहा कि, देश की प्रथम महिला शिक्षिका फातिमा शेख ने समाज में परिवर्तन की क्रांति लाई।

अर्थ एवं संख्या अधिकारी एम.पी.सिंह ने कहा कि, शैक्षिक क्रांति में फातिमा शेख का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

ए.डी.पी.आर.ओ. धनराज कुमार ने कहा कि, समाज में शिक्षा की अलख जगाने में फातिमा शेख का अद्वितीय योगदान है जो, सदियों तक इतिहास में दर्ज रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जगवीर सिंह, रजनीश कुमार, रमेश चंद्र शाक्य, राकेश कुमार, अनीश कुमार, असलम, इंसाफ अली, मुलायम सिंह, कासिम बाबू, अनिल कुमार, रामदास, रमाकांत, विवेक कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *