फिरोजाबाद: सट्टा लगाते हुए युवक गिरफ्तार, नकदी व डायरी बरामद
टूण्डला पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया अभियुक्त
फिरोजाबाद | 23 मार्च 2026
जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा लगाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकदी, सट्टा डायरी और पेन बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को सट्टा लेते हुए दिनेश कुमार पुत्र माता प्रसाद निवासी राजा का ताल, थाना टूण्डला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 630 रुपये नकद, सट्टा डायरी और एक पेन बरामद हुआ।
इस मामले में थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0- 136/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम (G Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।