पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: रसूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार


शांतिव्यवस्था चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद | 25 मार्च 2026
जनपद फिरोजाबाद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसूलपुर पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने प्रेम नगर स्थित डाक बंगला के पास सर्विस रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम महेश चन्द पुत्र महाराज सिंह उर्फ माहरान सिंह, निवासी संत नगर थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद बताया। उसकी उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में मु0अ0सं0 142/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार
उप निरीक्षक विमल कुमार
कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह
कांस्टेबल सौरभ कुमार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *