फिरोजाबाद: रसूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम रेलवे पुल बरकतपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकुल पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी गली नंबर 2, प्रेमनगर डाक बंगला, थाना रसूलपुर को मौके से दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं—
मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रसूलपुर
मु0अ0सं0 49/26 धारा 115(2)/125/351(2)/352 बीएनएस, थाना रसूलपुर
मु0अ0सं0 401/24 धारा 323/504/506 भादवि, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, थाना रसूलपुर
उप निरीक्षक विमल कुमार, थाना रसूलपुर
कांस्टेबल 1070 सौरभ कुमार, थाना रसूलपुर
कांस्टेबल 18 संजय कुमार, थाना रसूलपुर
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।