पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद। जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से 26 फरवरी को मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मा. न्यायालय राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद के सुदूरवर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान, जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त कर उन्हें पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
मोबाइल कोर्ट का आयोजन सिविल लाइन दबरई स्थित विकास भवन सभागार में 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगजन अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने अपील की है कि दिव्यांगजन अपने अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराएं। स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *