पीसीटी
समाचार


200 शैया में भर्ती मरीज को ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोरों ने किया हाथ साफ
फिरोजाबाद। सरकारी जिला अस्पताल के 200 शैया वार्ड में भर्ती एक मरीज को सीटी स्कैन कराने के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। इसी दौरान मरीज के तीमारदार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
बताया गया है कि मुकेश की माता जी 200 शैया अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों द्वारा सीटी स्कैन की सलाह दिए जाने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। मुकेश अपनी मां को एंबुलेंस से लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जबकि वह स्वयं अपनी बुआ और भाई के साथ मोटरसाइकिल से आया था।
ट्रॉमा सेंटर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर मुकेश अपनी मां को अंदर सीटी स्कैन कराने चला गया। जब वह वापस बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर UP 83 AU 1732 बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
अस्पताल परिसर के बाहर हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *