पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद में 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची मरीज की जान, स्थानीय लोगों ने की सराहना
फिरोजाबाद। जिले की 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर समय पर पहुंचकर अपनी उपयोगिता साबित की है। लेबर कॉलोनी क्षेत्र में अचानक एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस की त्वरित कार्रवाई से मरीज को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार, चुन्नूलाल (50 वर्ष), निवासी जनपद कन्नौज, फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होने लगे। स्थिति को गंभीर देखते हुए पड़ोसी शेर सिंह ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस स्टाफ ईएमटी इमरान खान और पायलट गौरव कुमार बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। मरीज की हालत नाजुक थी, लेकिन स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्ट्रेचर की मदद से उन्हें एंबुलेंस में शिफ्ट किया। रास्ते में प्राथमिक उपचार देते हुए मरीज को फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
समय पर मिली चिकित्सा सहायता से मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा और उसके स्टाफ की तत्परता की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए जीवनरक्षक सेवा बताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *