पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान, 845 वाहनों का चालान, 2 वाहन सीज
फिरोजाबाद। जनपद में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के तहत यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा लगातार जागरूकता और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को जैन मंदिर चौराहा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, लेन अनुशासन बनाए रखने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 845 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 02 वाहनों को सीज किया गया।
यातायात पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर “जीरो फैटेलिटी” के लक्ष्य को हासिल करना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *