पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, कोहरे के मौसम में दुर्घटनाएं रोकने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) विशु राजा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सिविल लाइन दबरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक का संचालन समिति सचिव नृपेंद्र सिंह एवं अधिशासी अभियंता/सह सचिव एआरटीओ एससी यादव ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे और अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि कोहरे के मौसम में मथुरा जैसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा से उत्पन्न यातायात समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतर सिंह व वीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ पीके वर्मा, नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी यातायात तेजस त्रिपाठी, सहायक अभियंता मनोज कुमार, यूपीडा राधामोहन द्विवेदी, एनएचएआई के संजय गिरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *