फिरोजाबाद में वीरांगना झलकारी बाई पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, निकली भव्य प्रभातफेरी
फिरोजाबाद।
जनपद के वीरांगना झलकारी बाई पब्लिक स्कूल, मुहल्ला झलकारी नगर, जलेसर रोड, फिरोजाबाद में सोमवार 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. वी.पी. सिंह शंखवार ने की। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश के संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वरिष्ठ युवा समाजसेवी एवं विद्यालय डायरेक्टर रोहित कुमार शंखवार ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ भी रोहित कुमार शंखवार द्वारा किया गया। देशभक्ति नारों और तिरंगा झंडों के साथ निकली प्रभातफेरी ने क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश फैलाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल यादव, समीक्षा अधिकारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का दीप प्रज्वलित किया और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली।
कार्यक्रम में बॉबी कुमार, विवेक कुमार, दिलीप कुमार, आशा देवी, जोगेश, वीनेश, विशा शर्मा, सोनी देवी, शिवानी, लक्ष्मी, शिवानी बघेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का समापन राष्ट्रगान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।
Oplus_16908288