पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी तेज, युवाओं और विशेष मतदाताओं को मिलेगा सम्मान


फिरोजाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता जागरूकता को बढ़ाने और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को शपथ दिलाएंगे, जबकि निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीआरसी स्तर पर शपथ कार्यक्रम संपन्न कराएंगे। वहीं जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। पहली बार मतदाता बने युवाओं को फोटो पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर मतदाता एवं अन्य विशेष श्रेणी के मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा भी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *