फिरोजाबाद में भगवान आदिनाथ जन्मजयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर किया स्वागत
फिरोजाबाद।
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती के अवसर पर गुरुवार को फिरोजाबाद शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ यात्रा में भाग लिया तथा जगह-जगह आरती उतारकर भगवान का स्वागत किया।
चैत्र वदी नवमी के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शहर के अट्टा बाला स्थित जैन मंदिर से भगवान आदिनाथ की रथ यात्रा धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। रथ यात्रा में सजे हुए रथ पर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा विराजमान थी, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
रथ यात्रा अट्टा बाला जैन मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर बाजार पहुंची और अंत में छदामी लाल जैन मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान जैन धर्म के भजनों पर बालिकाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर रथ यात्रा की शोभा बढ़ाई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। वहीं भगवान जिनेंद्र देव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और शहरवासी मौजूद
फिरोजाबाद में भगवान आदिनाथ जन्मजयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर किया स्वागत