पीसीटी
समाचार

Oplus_16908288

फिरोजाबाद में दो युवतियों का प्रेम संबंध: साथ रहने की जिद पर अड़ीं, थाना उत्तर के पास परिजनों ने पकड़ा
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को दो 18 वर्षीय युवतियों को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों युवतियां कथित रूप से घर से निकलकर साथ रहने के इरादे से जा रही थीं, जिन्हें परिजनों ने थाना उत्तर के पास पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक कहासुनी और तनाव बना रहा।
परिजनों के अनुसार, दोनों युवतियों के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध हैं और वे एक साथ रहना चाहती हैं। लगभग तीन महीने पूर्व भी दोनों घर से निकलकर हरियाणा चली गई थीं। उस समय उत्तर प्रदेश में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उन्हें बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था।
बताया गया कि पिछली घटना के बाद एक युवती को उसके परिवार ने रिश्तेदारी में भेज दिया था। वह दो दिन पहले ही फिरोजाबाद लौटी थी। शुक्रवार सुबह दोनों के दोबारा घर से निकलने पर परिजनों को आशंका हुई, जिसके बाद तलाश कर उन्हें थाना उत्तर क्षेत्र के पास पकड़ लिया गया।
सूत्रों का कहना है कि दोनों युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं और एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं हैं।
वहीं, थाना उत्तर के प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनके संज्ञान में कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामला पारिवारिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, दोनों युवतियों के रुख को देखते हुए स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *