पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद में देह व्यापार का भंडाफोड़: लाइनपार पुलिस ने दो पुरुष और दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 27 फरवरी 2026। जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में संलिप्त दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,800 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
आजादनगर क्षेत्र में दबिश, रंगे हाथों गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों और अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम ने आजादनगर क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया।
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी के संबंध में थाना लाइनपार पर मु0अ0सं0 40/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस एवं देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6, 7 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
दिनेश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी नई बस्ती, मकान संख्या 859/60, थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद
रामजी पुत्र छोटे हलवाई, निवासी मोहल्ला छपैटी, थाना इकदिल, जनपद इटावा
दो महिलाएं (पहचान गोपनीय)
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
क्षेत्राधिकारी नगर: श्री प्रवीण कुमार तिवारी
थानाध्यक्ष लाइनपार: श्री रमति कुमार आर्य
उपनिरीक्षक: श्री विवेक चौहान
उपनिरीक्षक: श्री नरेश कुमार
महिला उपनिरीक्षक: ज्योति तेवतिया
कांस्टेबल 340 संतोष
महिला कांस्टेबल 1357 वैशाली चौहान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *