फिरोजाबाद में तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, कई यात्री घायल
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र अंतर्गत नाला रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार यात्रियों के बीच हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा तेज गति में था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।