पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद, 15 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद फिरोजाबाद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *