फिरोजाबाद में आवारा कुत्तों के लिए ABC डॉग केयर सेंटर शुरू, नगर निगम की बड़ी पहल
शहर में निराश्रित और आवारा कुत्तों की देखभाल को लेकर नगर निगम फिरोजाबाद ने एक अहम कदम उठाया है। सोफीपुर क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) डॉग केयर सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जहां आवारा कुत्तों के लिए समुचित देखभाल और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस केंद्र में कुत्तों का इलाज, टीकाकरण और नसबंदी वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से की जाएगी। नगर निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल पशु कल्याण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर में स्वच्छता, नागरिक सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य को भी मजबूती मिलेगी।
ABC डॉग केयर सेंटर के संचालन से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और आम लोगों को होने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी। नगर निगम प्रशासन ने इसे जनहित, पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।
नगर निगम फिरोजाबाद का कहना है कि भविष्य में भी शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए इसी तरह की योजनाओं पर लगातार काम किया जाएगा।
Oplus_16908288