पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का खुलासा, रसूलपुर पुलिस ने 25 लाख की शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए थाना रसूलपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद भर में अपराध एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रसूलपुर पुलिस टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरेश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक ट्रक में लदी 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह शराब हरियाणा से लाकर बिहार में सप्लाई की जानी थी। बिहार में लागू शराबबंदी का फायदा उठाकर तस्कर ऊंचे दामों पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *