पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद: मटसैना पुलिस ने 7 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना मटसैना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 15 जनवरी 2026 को रसीदपुर कनैटा की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज पुत्र कालीचरन निवासी साकेत नगर, बाह चौराहा, थाना फतेहाबाद, जनपद आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मटसैना में मु0अ0सं0 11/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज पुत्र कालीचरन
निवासी — साकेत नगर, बाह चौराहा, फतेहाबाद, जनपद आगरा
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
तेजस त्रिपाठी — क्षेत्राधिकारी सदर, फिरोजाबाद
विमलेश कुमार त्रिपाठी — थानाध्यक्ष मटसैना
उप निरीक्षक अंकित कुमार
उप निरीक्षक हाकिम सिंह
कांस्टेबल 256 खजान सिंह
कांस्टेबल 447 नरेंद्र कुमार
कांस्टेबल 301 सुशील कुमार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *