पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद: बेटी की हत्या के आरोपी दामाद को पुलिस ने कुल्हाड़ी समेत किया गिरफ्तार
नगला खंगर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा, वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद
फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
मामला 13 जनवरी 2026 का है। थाना अराँव क्षेत्र के ग्राम नगला भूड़ निवासी सुरेश चन्द्र ने थाना नगला खंगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री की उसके ही दामाद ने निर्मम हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना नगला खंगर में मुकदमा संख्या 07/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशुतोष पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम नगला नन्दे, थाना नगला खंगर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: आशुतोष पुत्र रामस्वरूप
निवासी: ग्राम नगला नन्दे, थाना नगला खंगर, फिरोजाबाद
बरामदगी
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक गिरीश कुमार, प्रभारी थाना नगला खंगर
उप निरीक्षक अमित कुमार
उप निरीक्षक भानू प्रताप सिंह
कांस्टेबल 96 अनूप कुमार
कांस्टेबल 708 दिनेश कुमार
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *