फिरोजाबाद: प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर युवक पर ईंट से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवके साथ हुई फायरिंग—गंभीर वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक पर ईंट फेंकते हुए और बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना क्षेत्र के ही एक प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
अचानक किया हमला, सड़क पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पर अचानक हमला किया गया। पहले हमलावरों ने गाली-गलौच की, फिर ईंटें फेंकीं और बाद में लात-घूंसों से पीटा। वारदात के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आसपास मौजूद लोग घटना देखते रहे।
गंभीर हालत में भर्ती
हमले में घायल युवक को तुरंत पास के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। थाना उत्तर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। साथ ही इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ट्रॉमा सेंटर जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।