पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित, एसएसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए दिशा-निर्देश
फिरोजाबाद, 09 फरवरी 2026।
पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित ने प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण की प्रगति का मूल्यांकन किया तथा प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर एसएसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र लगने वाली ड्यूटी को लेकर भी प्रशिक्षु आरक्षियों को सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एएसपी/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, प्रशिक्षकगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *