फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
सीईआईआर पोर्टल के जरिए 69 गुम मोबाइल बरामद, 12 लाख रुपये कीमत के फोन स्वामियों को लौटाए
फिरोजाबाद, 08 फरवरी 2026।
जनपद फिरोजाबाद की सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में सर्विलांस/एसओजी टीम ने सभी थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, सीईआईआर पोर्टल शुरू होने के बाद से अब तक जनपद में कुल 988 गुम मोबाइल फोन विभिन्न जनपदों और राज्यों की पुलिस टीमों के सहयोग से बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों ने फिरोजाबाद पुलिस के प्रति आभार जताया और खुशी व्यक्त की।
बरामद मोबाइलों का कंपनीवार विवरण
वीवो – 20
ओप्पो – 13
रियलमी – 08
रेडमी – 07
सैमसंग – 06
पोको – 04
मोटोरोला – 04
टेक्नो – 02
वनप्लस – 02
आईक्यूओओ – 01
इंफिनिक्स – 01
लावा – 01
कार्रवाई करने वाली टीम
निरीक्षक प्रेम शंकर पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस/एसओजी टीम, जनपद फिरोजाबाद
समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस टीमें, जनपद फिरोजाबाद
सीईआईआर पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन प्रणाली है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं और पुलिस समन्वय के जरिए उनकी बरामदगी सुनिश्चित की जाती है।