फिरोजाबाद: पाढ़म उपडाकघर में 1.11 करोड़ का गबन, आरोपी पूर्व उपडाकपाल गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस ने पाढ़म उपडाकघर में 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये के वित्तीय गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व उपडाकपाल अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पाढ़म बस अड्डे से पकड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को दबोचा।
क्या है पूरा मामला
डाक निरीक्षक शिकोहाबाद द्वारा 17 जनवरी 2026 को थाना जसराना में तहरीर दी गई थी कि तत्कालीन उपडाकपाल अवधेश सिंह ने पाढ़म उपडाकघर में 1.11 करोड़ रुपये का वित्तीय गबन किया है। तहरीर के आधार पर थाना जसराना में मु0अ0सं0 039/26 धारा 409 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
अवधेश सिंह पुत्र सूबेदार सिंह,
निवासी – मोहल्ला वंशी गौरी, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय
उपनिरीक्षक अजय अवाना
हेड कांस्टेबल रवि कुमार (201)
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।