पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: नारखी पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
जनपद – फिरोजाबाद | थाना – नारखी थाना
जनपद फिरोजाबाद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारखी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नारखी पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखवीर पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी ग्राम भादऊ थाना जसराना, को नारखी-बरतरा रोड से गढ़ी अफोय जाने वाले रास्ते से दबोच लिया।
क्या हुआ बरामद?
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया
एक अवैध तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर
बरामदगी के आधार पर थाना नारखी में मु0अ0सं0 63/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *