फिरोजाबाद: दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर दिया उपचार
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव गिरधारी की ठार में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक का एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार किया।
घायल युवक की पहचान गांव निवासी 35 वर्षीय जय शीराम पुत्र खरकजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि जय शीराम मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस संख्या UP32 EG 4757 पर तैनात ईएमटी मोहम्मद इब्राहिम और पायलट सर्वेश कुमार ने घायल को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस में शिफ्ट किया।
एंबुलेंस में ही घायल की ब्लीडिंग कंट्रोल की गई और वाइटल्स चेक किए गए। विभागीय चिकित्सक डॉ. अमित की सलाह पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज में भर्ती कराया गया।
घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने निशुल्क 108 एंबुलेंस सेवा और कर्मियों की तत्परता की सराहना की है।