पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: थाना रसूलपुर में 35 मुकदमों से जुड़ी 3408 लीटर अवैध शराब नष्ट
— न्यायालय के आदेश पर वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच कराया गया विनष्टीकरण
— 2016 से 2025 तक दर्ज मामलों की शराब का किया गया निस्तारण
फिरोजाबाद। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों से संबंधित कुल 3408 लीटर देशी और अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया। यह कार्रवाई माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में थानों पर लंबित माल मुकदमातों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पर दर्ज कुल 35 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब को नष्ट किया गया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, वर्ष 2016 का 1 मुकदमा, वर्ष 2022 का 1 मुकदमा, वर्ष 2024 का 1 मुकदमा तथा वर्ष 2025 के 32 मुकदमों में जब्त की गई शराब को न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद विधिवत प्रक्रिया के तहत निस्तारित किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान वीडियो और फोटोग्राफी कराई गई ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
निस्तारित माल
कुल 35 अभियोगों से संबंधित 3408 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब।
निस्तारण समिति में शामिल अधिकारी
नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय
क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार तिवारी
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, थाना रसूलपुर
आबकारी निरीक्षक मुकेश प्रताप सिंह
उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह
मुख्य मोहर्रिर अवधेश कुमार
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और जब्त माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि थानों में लंबित माल मुकदमातों का बोझ कम हो और विधिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *