फिरोजाबाद: थाना नारखी में जब्त अवैध हथियारों का हुआ विनिष्टीकरण, 385 मुकदमों से जुड़ा माल नष्ट
फिरोजाबाद जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमों से संबंधित हथियारों और कारतूसों का विधिवत विनिष्टीकरण किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में संचालित माल निस्तारण अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरी की गई।
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को उप-जिला मजिस्ट्रेट सदर और क्षेत्राधिकारी टूण्डला की मौजूदगी में थाना नारखी परिसर में ग्राइंडर मशीन से हथियारों को काटकर, वीडियो और फोटोग्राफी कराते हुए नियमानुसार नष्ट किया गया।
विनिष्टीकरण किया गया माल
345 तमंचे
18 बंदूकें
15 अधिया
03 देशी रिवाल्वर
571 जिंदा कारतूस
244 खोखा कारतूस
15 चाकू
यह समस्त माल थाना नारखी में विभिन्न वर्षों के कुल 385 आर्म्स एक्ट के मुकदमों से संबंधित था।
विनिष्टीकरण प्रक्रिया में उपस्थित अधिकारी
श्री सतेंद्र सिंह – उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, फिरोजाबाद
श्री अमरीश कुमार – क्षेत्राधिकारी टूण्डला
श्री राकेश कुमार – थानाध्यक्ष थाना नारखी
व0उ0नि0 बनवारी लाल – थाना नारखी
एचएम माल राकेश कुमार – थाना नारखी
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से जनपद में अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और अपराधियों के मनोबल पर सीधा असर पड़ेगा।