फिरोजाबाद: थाना टूण्डला पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद में अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने भक्ति गढ़ी जाने वाले रास्ते से अभियुक्त आनन्द उर्फ जीते पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी नगला रति, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद (उम्र लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 57/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
आनन्द उर्फ जीते पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह
निवासी – नगला रति, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद
उम्र – लगभग 30 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 204/2019 – धारा 223/224 भादवि, थाना टूण्डला
मु0अ0सं0 57/2026 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना टूण्डला
बरामदगी का विवरण
01 अदद तमंचा (315 बोर)
01 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, थाना टूण्डला
उपनिरीक्षक शिवभान सिंह राजावत, थाना टूण्डला
कांस्टेबल 1257 संदीप कुमार, थाना टूण्डला
कांस्टेबल 719 रजनेश कुमार, थाना टूण्डला