फिरोजाबाद: थाना जसराना में 180 माल मुकदमाती का हुआ नियमानुसार विनिष्टीकरण
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थानों पर लंबित अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के निस्तारण एवं विनिष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जसराना में बड़ी कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को थाना जसराना पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 180 माल मुकदमाती का माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। इस प्रक्रिया के दौरान उपजिलाधिकारी जसराना, क्षेत्राधिकारी जसराना, प्रभारी निरीक्षक थाना जसराना, निरीक्षक अपराध एवं हेड़ मोहर्रिर की उपस्थिति में पूरे कार्य की वीडियो व फोटोग्राफी कराई गई।
विनिष्टीकरण प्रक्रिया में शामिल अधिकारी—
- एसडीएम जसराना श्री राजेश कुमार शुक्ला
- क्षेत्राधिकारी जसराना श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय
- प्रभारी निरीक्षक थाना जसराना श्री राजेश कुमार पाण्डेय
- निरीक्षक अपराध श्री दिनेश कुमार वर्मा
- हेड़ मोहर्रिर 336 विक्रम सिंह
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य थानों में लंबित माल मुकदमाती का समयबद्ध निस्तारण कर रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखना तथा न्यायालयीय आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।