फिरोजाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ओपन चैंपियनशिप में जीते 20 पदकफिरोजाबाद।कुरुक्षेत्र (हरियाणा) स्थित पंजाबी धर्मशाला में 26 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित 2nd प्रहार कप ऑल इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 में फिरोजाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद के कुल 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) और 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किए।गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी को “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” के खिताब से भी नवाज़ा गया, जो जिले के लिए गौरव की बात है।गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ीतनमय, कृष्णा कटेरिया, मोहित शेखावत, तरुण, निशांत, भूपेंद्र शेखावत, नीरज, किशन, करण, क्रांति सिंह कुशवाह, नितांशी कुशवाह, पूर्णिमा, वैशिका सिंह, भावना, लक्ष्मी राजपूत, राधिका और काजल।सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ीपार्थ प्रताप सिंह और कीर्ति सिंह।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर फिरोजाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोच जयप्रकाश राजपूत, समयपाल सिंह, सुषांत सिंह, राशिद हुसैन, लक्ष्मी राजपूत, मोहित तथा स्पोर्ट्स कोच ओमवीर सिंह कुशवाह और नीरज कुशवाह शेखावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
