पीसीटी
समाचार


चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, आरोपी पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज
फिरोजाबाद, 22 मार्च 2026:
जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 21 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सलमान पुत्र अली हुसैन उर्फ अलिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को हबीबपुर बम्बा क्षेत्र, थाना टूण्डला से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
मुकदमा दर्ज:
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 133/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सलमान एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, बलवा, पोक्सो एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसे गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *