पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: टूण्डला पुलिस ने 525 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को दबोचा
फिरोजाबाद जनपद के थाना टूण्डला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बसई बम्बा पुलिया के पास से एक युवक को 525 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित पुत्र अशोक कुमार, निवासी सरस्वती नगर, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के सौदे के इरादे से क्षेत्र में घूम रहा था, तभी दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुक़दमा संख्या 09/2026 तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
कहाँ से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तारी बसई बम्बा पुलिया, ग्राम बसई, थाना टूण्डला क्षेत्र से की गई।
क्या बरामद हुआ
525 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जयचन्द्र बाबू शर्मा
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार
हे0का0 20 राजेन्द्र सिंह
का0 574 रोहित कुण्डू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *