पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: जैन साध्वी आग्रहमति माता जी की सल्लेखना, जैन मुनि के सानिध्य में पंचतत्व में विलीन
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद शहर के नासिया जैन मंदिर परिसर में जैन साध्वी आग्रहमति माता जी ने शुक्रवार रात्रि को सल्लेखना (संलेखना) धारण कर देह त्याग किया। उनके देहावसान के बाद शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।
साध्वी की अंतिम यात्रा गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा जैन मुनि अमित सागर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
अंतिम यात्रा का समापन पी.डी. जैन कॉलेज मैदान में किया गया, जहां शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जैन परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ साध्वी के पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया।
इस दौरान साध्वी आग्रहमति माता जी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे परिसर में जयकारों की गूंज और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। जैन समाज के लोगों ने साध्वी के तप, त्याग और आध्यात्मिक जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *