पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेनों में लूट-चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 8 लाख का सोना व 36 हजार नगद बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में ट्रेनों में लूट और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपित ट्रेनों में गिरोह बनाकर रेकी करने के बाद वारदातों को अंजाम देते थे।
जीआरपी के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण तथा 36 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली-हावड़ा रूट तथा मैनपुरी-फर्रुखाबाद रूट की ट्रेनों को खासतौर पर निशाना बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में रहकर सक्रिय था। गिरफ्तार अभियुक्त इटावा, एटा और फिरोजाबाद जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
सीओ जीआरपी इटावा परिक्षेत्र उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में अपराध करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *