पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद: चोरी और लूट की योजना बना रहे 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारनुमा औजार बरामद
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन शातिर अभियुक्तों को समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाल दिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी और लूट में इस्तेमाल होने वाले कई खतरनाक औजार बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नंगला प्रभु मोड़ के पास दबिश दी। यहां तीन संदिग्ध युवक चोरी/लूट की योजना बनाते पाए गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
सनी पुत्र हरप्रसाद निवासी खेड़ा कबीर नगर, थाना उत्तर फिरोजाबाद,
शिवम पुत्र श्रीकिशन निवासी कोटला रोड, रानी नगर, थाना उत्तर फिरोजाबाद,
कमल सिंह पुत्र घनश्याम निवासी बन्ना तरौली, थाना फतेहाबाद, जनपद आगरा
के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चाकू, लोहे का सब्बल, सरिया, लकड़ी का डंडा, पेंचकस, हथौड़ा, आरी, आरी ब्लेड, प्लास, छैनी और तार कटर सहित चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु.अ.सं. 37/2026 धारा 312/313 बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त सनी पूर्व में भी हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य संगीन धाराओं में वांछित रह चुका है। वहीं शिवम और कमल के विरुद्ध भी इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह, उपनिरीक्षक माधव सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते गिरफ्तारी से संभावित बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *