पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद | 22 मार्च 2026
जनपद फिरोजाबाद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान डाक बंगला मस्जिद के पास से अभियुक्त नूरहसन उर्फ यादव पुत्र मेहंदीहसन, निवासी कोठी नवीगंज गली नंबर 11, थाना रसूलपुर, को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 134/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें—
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला (थाना सिकंदरा, आगरा)
चोरी/संदिग्ध संपत्ति से संबंधित मामला
लूट के प्रयास का मामला (थाना रसूलपुर)
आर्म्स एक्ट का मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *