फिरोजाबाद: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त मयंक उर्फ सचिन गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त मयंक उर्फ सचिन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मयंक उर्फ सचिन पुत्र राजेश, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी कुआं वाली गली के पास, नई बस्ती, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद है।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-01/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मयंक उर्फ सचिन के खिलाफ पूर्व से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं—
मु0अ0सं0 502/25 धारा 109(1)/191(2)/191(3)/190 बीएनएस
मु0अ0सं0 503/25 धारा 109(1)/352 बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0-01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, थाना दक्षिण
उप निरीक्षक टुन्नू सिंह, थाना दक्षिण
उप निरीक्षक सिंहराज सिंह, थाना दक्षिण
हेड कांस्टेबल 170 मदनलाल, थाना दक्षिण
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।