पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद के गुंदाऊ गांव का जवान ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में था जवान भर्ती फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गुंदाऊ गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब गांव के 22 वर्षीय जवान सूरज यादव के निधन की खबर घर पहुंची। सूरज यादव भारतीय सेवा में पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात थे।परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम सूरज ने घरवालों से फोन पर बातचीत की थी और तब वह सामान्य थे। देर रात सूचना मिली कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। साथ ही परिजनों को वहां पहुंचने के लिए कहा गया।परिजन जब स्टेशन पर पहुंचे, तभी आधिकारिक तौर पर सूचना दी गई कि इलाज के दौरान सूरज यादव का निधन हो गया है। यह खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया।बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर कल शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *