फिरोजाबाद के इशांत यादव का यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन फिरोजाबाद के मैनेजिंग डायरेक्टर केशव देव लहरी के अनुसार जिला क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी इशांत यादव का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। इशांत यादव, पुत्र सुनील यादव, ग्राम टिकैत गुदाऊं के निवासी हैं। उनका चयन बाएं हाथ के प्रारंभिक बल्लेबाज के रूप में हुआ है डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी के कोच रवि यादव ने बताया कि इशांत पिछले तीन वर्षों से अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और वे एक मेहनती व प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। यूपीसीए डायरेक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहन किशोर गुप्ता, प्रदीप कुमार मित्तल (पम्मी) उपाध्यक्ष, जिला सचिव शिवाकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश गोयल, ज्वॉइन सेक्रेटरी आशीष मित्तल, संयोजक नीलमणि जी एवं डीसीए मैनेजर संतोष यादव ने इशांत यादव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।