पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: आयुक्त ने किया तीज मेले व सामौर बाबा महोत्सव का उद्घाटन, बोले– लोक संस्कृतियां हमारी एकता की पहचानफिरोजाबाद, 06 मार्च।आगरा मंडल के आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को जिले में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे।सबसे पहले आयुक्त ने सिरसागंज में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला एवं तीज मेले का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृतियां हमारी सामूहिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक हैं, इसलिए उनका संरक्षण और संवर्धन बेहद जरूरी है।इसके बाद आयुक्त ने जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ सामौर बाबा धाम में आयोजित विशाल महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव की भव्यता और दिव्यता की उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आयुक्त ने सामौर बाबा मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की।कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने महोत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न सांस्कृतिक एवं विकास स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और हमारी संस्कृति की विशालता, समरसता और गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।इस अवसर पर आयुक्त और जिलाधिकारी ने सामौर बाबा परिसर में पीपल का पौधारोपण भी किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, उपजिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *